एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय सीमा पर सरकार का स्पष्टीकरण
- शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और
- ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में बुकिंग
- भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें
नई दिल्ली(दूरदृष्टीन्यूज),एलपीजी रिफिल बुकिंग की समय सीमा पर सरकार का स्पष्टीकरण। सरकार के संज्ञान में आया है कि कुछ समाचार रिपोर्ट और सोशल मीडिया पोस्ट में एलपीजी रिफिल बुकिंग की संशोधित समय-सीमा का दावा किया जा रहा है। इनमें पीएमयूवाई कनेक्शन के लिए 45 दिन, गैर- पीएमयूवाई सिंगल बॉटल कनेक्शन के लिए 25 दिन और गैर-पीएम यूवाई डबल बॉटल कनेक्शन के लिए 35 दिन बताया जा रहा है। यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिफिल बुकिंग की मौजूदा समय- सीमा पूर्ववत बनी हुई है जो इस प्रकार है।.
आईएसआईएस विचारधारा का प्रचार करने वाले वाले युवक को पकड़ा
शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन,कनेक्शन की श्रेणी से कोई सरोकार नहीं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे ऐसी भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें और न ही उन्हें फैलाएं तथा एलपीजी रिफिल की अनावश्यक या घबराहट में बुकिंग से बचें। यह दोहराया जाता है कि देश में एलपीजी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और चिंता का कोई कारण नहीं है।
