आईएसआईएस विचारधारा का प्रचार करने वाले वाले युवक को पकड़ा

  • आंध प्रदेश से आई पुलिस ने की कार्रवाई
  • ग्रुप बनाकर युवाओं का ब्रेनवाश करने का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आईएसआईएस विचारधारा का प्रचार करने वाले वाले युवक को पकड़ा। शहर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आईएसआई एस विचारधारा से जुड़े सोशल मीडिया संगठन के एक युवक को पकड़ा है। उसके फोन में आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध वीडियो मिले हैं। जिसे वह सोशल मीडिया के जरिए ग्रुपों में शेयर कर युवाओं का ब्रेनवॉश करता था। आरोपी विजयवाड़ा में पकड़े गए एक आईएस आईएस एजेंट के संपर्क में था। उससे व्हॉट्सएप पर चैटिंग के आधार पर आंध्रप्रदेश पुलिस उसे पकड़ा है।

सदर बाजार थानाधिकारी माणक राम ने बताया कि कल रात को आंध्रप्रदेश की पुलिस जोधपुर आई थी। उनके साथ नई सडक के पास रहने वाले आरोपी युवक जीशान को पकड़ा गया। वो आईएसआई एस की विचारधारा से जुड़े ग्रुप बीईएनएक्स का एडमिन था। जिसमें वीडियो और नोट्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा को आगे बढ़ाता था। उसे विजयवाड़ा के एक युवक ने उस ग्रुप से जोड़ा था।

आईएसआईएस विचारधारा का प्रचार करने वाले वाले युवक को पकड़ा

वह आईएसआईएस एजेंट के रूप में काम कर रहा था।उसेविजयवाड़ा पुलिस ने पकड़ा था। उसके व्हॉट्सएप में जोधपुर जीशान की चैटिंग मिली थी। इस आधार पर जीशान के खिलाफ आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एक मामला दर्ज किया गया है। उसी मामले में आंध्रप्रदेश की स्पेशल पुलिस टीम यहां आई थी। आरोपी युवक के फोन में आईएसआईएस की विचारधारा से जुड़े काफी वीडियो मिले, युवक कई देशविरोधी गतिविधियों में संदिग्ध है।

Related posts: