सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए कर रही अनवरत काम-पटेल

धवा में संसदीय कार्य मंत्री के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक स्तरीय साइकिल वितरण

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए कर रही अनवरत काम-पटेल। पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धवा में ब्लॉक स्तरीय निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम बुधवार को संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

2 हजार करोड़ रुपये से बनेगा विद्यालय आधारभूत संरचना कोष
विधि मंत्री ने कहा हमारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार शैक्षणिक उन्नयन के लिए अनवरत काम कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा के लिए 2 हजार करोड़ रुपये की राशि से विद्यालय आधारभूत संरचना कोष बनाया जाएगा। युवाओं के गुणवत्ता पूर्ण कौशल विकास एवं अन्तरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण के लिए 450 करोड़ रुपये की लागत से जयपुर में अटल बिहारी वाजपेयी ग्लोबल सेन्टर फॉर एडवांस्ड स्किलिंग की स्थापना की जाएगी।

आवारा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक फिसली,मौत

पटेल ने कहा दो वर्ष में 13 लाख 85 हजार बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया है। उन्होंने कहा काली बाई मेधावी छात्रा और देवनारायण स्कूटी योजना के तहत 39 हजार 586 छात्राओं को निःशुल्क स्कूटी का वितरण किया गया।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा विद्यालय का सर्वांगीण विकास केवल अवसंरचना से नहीं,बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के मजबूत संवाद से संभव है। उन्होंने कहा मेगा पीटीएम के माध्यम से न केवल बच्चों की शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित होती है,बल्कि स्कूल की बुनियादी सुविधाओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं में अभिभावकों की भागीदारी भी सुनिश्चित होती है।

नवनिर्मित टीनशेड का किया लोकार्पण
पटेल ने स्थानीय विधायक निधि से 8 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित टीनशेड कार्य का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में 99 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल का वितरण किया गया। प्रदेश भर के 639 पीएमश्री विद्यालयों में धवा को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्थानीय प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह का सम्मान किया गया।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रधान धवा गोविंदराम भील,छोटू सिंह राठौड़,तुलसीराम मेघवाल,राकेश बिश्नोई,श्याम खीचड़,मदनलाल पटेल,खींवराज जांगिड़,विकास अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी,तहसीलदार झंवर देवाराम चौधरी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts: