Doordrishti News Logo

महिला और किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला और किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी। कमिश्ररेट के मथानिया और सदर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला और किशोरी ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। संबंधित थाना पुलिस ने परिजन की तरफ से दर्ज कराई मर्ग रिपोर्ट पर कार्रवाई की और शव सुपुर्द किए।

रोजा इफ्तार पार्टी के फोटो वायरल मामले में दो बंदी गिरफ्तार।

मथानिया पुलिस ने बताया कि बिंजवाडिय़ां की रहने वाली 28 वर्षीय भावना पत्नी टीकमराम माली ने अपने घर में फंदा लगा लिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। रिश्तेदार बस्सीनगर बड़ला बासनी ओसियां निवासी प्रेमाराम पुत्र कुंभाराम माली ने मर्ग में रिपोर्ट दी।

दूसरी तरफ से सदर कोतवाली पुलिस ने बताया कि भीतरी क्षेत्र नया बास रामदेव की गली मेहता मार्केट में रहने वाली 16 साल की किशोरी ने भी अपने घर में फंदा लगा लिया। पता लगने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
उसके रिश्तेदार ने मर्ग रिपोर्ट दी।

Related posts: