शोभायात्रा के दौरान शांति, समरसता और सौहार्द बनाए रखें- पुलिस कमिश्रर

  • रामनवमी 26 को पुलिस की शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक
  • रूट का लिया जायजा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शोभायात्रा के दौरान शांति, समरसता और सौहार्द बनाए रखें- पुलिस कमिश्रर। शहर में आगामी रामनवमी पर्व के अवसर पर 26 मार्च को निकलने वाली पारंपरिक शोभायात्रा को लेकर सरदार पटेल सभागार पुलिस लाइन में एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने की,जिसमें पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित आयोजनकर्ता समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

बैठक में पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारी आस्था,संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है, जिसे शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शोभायात्रा के मार्ग में सुरक्षा,सफाई,जल व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा,यातायात नियंत्रण एवं निगरानी की व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

पुलिस आयुक्त ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि शोभायात्रा के मार्ग में सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना के प्रसार को रोकने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जाए तथा आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कंडक्टर ने विकलांग यात्री के साथ की मारपीट,विरोध में बस के आगे लेटा पीड़ित

समन्वय के लिए रूपरेखा तैयार 
बैठक में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मनीष चौधरी,पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) कमल शेखावत,पुलिस उपायुक्त,मुख्यालय एवं यातायात शाहीन सी सहित नगर निगम, विद्युत विभाग,अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। सभी विभागों ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी तथा आवश्यक समन्वय के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

आयोजनकर्ता समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा की रूपरेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मार्ग से संबंधित जानकारी साझा की,जिस पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक सुझाव देते हुए सभी तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।

आमजन से अपील,प्रशासन का सहयोग करें 
बैठक के अंत में पुलिस आयुक्त ने आमजन से अपील की कि वे शोभायात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करें, अनुशासन बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें। उन्होंने यह भी कहा कि रामनवमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं,बल्कि सामाजिक समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देने का अवसर है,जिसे सभी वर्गों को मिलकर शांतिपूर्ण और भव्य रूप से मनाना चाहिए।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026