Doordrishti News Logo

जेल प्रहरी ने बैल्ट के नीचे अंडरवियर में टेप से चिपका कर रखी जर्दें की पुड़िया

  • चार जर्दां पुडिय़ां बरामद
  • 60 ग्राम जर्दा मिला
  • केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जेल प्रहरी ने बैल्ट के नीचे अंडरवियर में टेप से चिपका कर रखी जर्दें की पुड़िया।जोधपुर केंद्रीय कारागार लगातार सुर्खियों मेें बना हुआ है। लगातार जेल में निषिद्ध सामग्री मिल रही है। सबसे बड़ी बात है कि खुद जेल की सुरक्षा में लगे प्रहरी भी निषिद्ध सामग्री जेल में पहुंचाने से बाज नहीं आ रहे है। कुछ दिनों पहले एक जेल प्रहरी को निषिद्ध सामग्री के साथ पकड़ा गया था। अब एक बार फिर जेल प्रहरी ने अपनी ड्यूटी पर ज्वाइन करते समय तलाशी में जर्दें की पुडिय़ों के साथ पकड़ा गया है। उसने बैल्ट के नीचे अंडरवियर में टेप से चिपका कर चार जर्दां पुडिय़ां बांध रखी थी।

शोभायात्रा के दौरान शांति, समरसता और सौहार्द बनाए रखें- पुलिस कमिश्रर

जेल प्रहरी के खिलाफ अब जेल अधीक्षक की तरफ से रातानाडा थाने में रिपोर्ट दी गई है। जिसमें जांच आरंभ की गई है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि सोमवार को दिन में दो बजे से रात दस बजे के बीच में जेल आरएसी हैडकांस्टेबल नेमीचंद, कांस्टेबल तखतसिंह एवं महिला कांस्टेबल की ड्यूटी तलाशी कक्ष में थी। ड्यूटी पर दो बजे के बाद जेल आरएसी का कांस्टेबल प्रहरी दिनेश खोखर मुख्य गेट पर ड्यूटी के लिए आया था। तब उसकी वहां तलाशी ली गई। उसकी वर्दी के बैल्ट के नीचे अंडरवियर में संदिज्ध लगने पर चैक की गई।

अंडरवियर में टेप से चिपकाकर रखी चार जर्दें की पुडिय़ां मिली। जिसका वजन किए जाने पर वह 60 ग्राम पाया गया। इस पर बाद में जेल प्रशासन को सूचना दी गई। जेलप्रहरी दिनेश खोखर के खिलाफ रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया गया। थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि मामले में जांच आरंभ की गई है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026