Doordrishti News Logo

कंडक्टर ने विकलांग यात्री के साथ की मारपीट,विरोध में बस के आगे लेटा पीड़ित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कंडक्टर ने विकलांग यात्री के साथ की मारपीट,विरोध में बस के आगे लेटा पीड़ित। शहर के पाल रोड पर एक बस कंडक्टर द्वारा विकलांग यात्री के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। बस रोकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि कंडक्टर ने यात्री के साथ हाथापाई कर दी, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

जानकारी के अनुसार,बस को निर्धारित स्थान पर रोकने की बात को लेकर यात्री और कंडक्टर के बीच कहासुनी हुई थी। मारपीट से आहत और आक्रोशित विकलांग यात्री न्याय की मांग को लेकर बस के टायर के आगे लेट गया। इस विरोध प्रदर्शन के कारण सडक़ पर जाम की स्थिति बन गई और यातायात बाधित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समझाइश कर यात्री को सडक़ से हटाया और आरोपी कंडक्टर को थाने ले गई।

खेल महोत्सव के बैनर का विमोचन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंडक्टर से पूछताछ की जा रही है। यात्री की शिकायत और मौके पर मौजूद गवाहों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026