प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का जोधपुर पहुंचने पर भाजपा ने किया स्वागत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ का जोधपुर पहुंचने पर भाजपा ने किया स्वागत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जोधपुर आगमन पर भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंट कर,पार्टी का दुपट्टा पहनाकर एवं मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
महिने भर पहले खरीदा ट्रैक्टर रात में चोरी,दो गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर जिला जिला प्रभारी विरमदेव सिंह,महामंत्री ओमप्रकाश दैया,गौरव जैन,मनीष पुरोहित, घनश्याम वैष्णव,राकेश बागरेचा, गीता भाटी,वरुण धनडिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
