मोबाइल लौटाकर रेलवे कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोबाइल लौटाकर रेलवे कर्मचारी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल। बोरीवली से धनेरा आ रही ट्रेन संख्या 14808 दादर-जोधपुर एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक महिला यात्री का कोच में छूटा मोबाइल फोन लौटकर टीटीई ने ईमानदारी दिखाई।

जानकारी के अनुसार शिल्पा नामक यात्री अपने अन्य परिजनों के साथ बी-3 कोच में सीट संख्या 1 से 6 पर यात्रा कर रही थीं। धनेरा स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें मोबाइल के छूटने का पता नहीं चला।कुछ समय बाद कोच में कार्यरत टीटीई विशाल सिंह ने अपनी सतर्कता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए एचएचटी मशीन के माध्यम से मोबाइल नंबर की जांच की और संबंधित यात्री से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और सत्यापन के पश्चात मोबाइल सुरक्षित रूप से वापस सौंप दिया गया।

सिटी स्टेशन पर सघन चेकिंग में 1.09 लाख रुपए वसूले

इस सराहनीय कार्य के लिए यात्री के परिजन चिराग लोदरा ने विशाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी और सेवा भावना अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है।

Related posts:

भगत की कोठी डीजल शेड का डीआरएम ने किया निरीक्षण

October 2, 2026

अब कार्यालयों का आधुनिकीकरण पर जोर

October 2, 2026

फ्रंटलाइन वाणिज्यिक कर्मचारियों के लिए सात दिवसीय व्यवहार प्रशिक्षण शुरू

October 2, 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जोधपुर मंडल में व्यापक सफाई

October 2, 2026

मंडोर स्टेशन पर ड्यूल वीडीयू सिस्टम प्रारंभ

October 2, 2026

मुख्यमंत्री शर्मा जयपुर से जनप्रतिनिधियों से करेंगे सीधा संवाद

October 2, 2026

यही है वो लडक़ा..कहकर युवक पर जान लेवा हमला पाइप से पैर तोड़ा

October 2, 2026

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में जोधपुर के 215 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

October 2, 2026

नागौरी गेट थाना पुलिस कर्मियों पर हत्या मारपीट और लज्जा भंग का केस दर्ज

October 2, 2026