युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने फंदा लगाकर दी जान। शहर के प्रताप नगर सदर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
एएनटीएफ की सूचना पर पकड़ा कमोड में छुपाया अफीम,आरोपी गिरफ्तार
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि जगदंबा कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय हरीश पुत्र जयकिशन ने अपने घर में फंदा लगा लिया। परिजन को पता लगने पर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लेकर गए, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। इस बारे में उसके भाई गौरव ने मर्ग में रिपोर्ट दी। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
