एएनटीएफ की सूचना पर पकड़ा कमोड में छुपाया अफीम,आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएनटीएफ की सूचना पर पकड़ा कमोड में छुपाया अफीम,आरोपी गिरफ्तार।शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने एएनटीएफ की सूचना पर शंकर नगर में एक मकान में रेड देकर ठोस अफीम बरामद किया है। आरोपी ने घर के टॉयलेट के कमोड में यह अफीम छुपाकर रखा हुआ था। कमोड काम में नहीं लिया जा रहा था। वहां से पुलिस ने 964 ग्राम ठोस अफीम की डली बरामद की है।
FBNC 2-सप्ताह ओब्ज़र्वेर्शिप ट्रेनिंग का समापन
थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि एएनटीएफ के एसआई प्रमिंद्र की सूचना पर थाना की टीम ने शंकर नगर स्थित डी-416 में रेड दी। पुलिस ने वहां रहने वाले शिवाराम पुत्र प्रभुराम के घर की तलाशी ली और यूजलैस टॉयलेट का सर्च किया। टॉयलेट के कमोड में छुपाया गया 964 ग्राम ठोस अफीम की डली मिली। इस पर आरोपी शिवाराम को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।आरोपी इस बारे में अग्रिम पूछताछ जारी है।
