FBNC 2-सप्ताह ओब्ज़र्वेर्शिप ट्रेनिंग का समापन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संस्था-आधारित नवजात शिशु देखभाल। उम्मेद अस्पताल के शिशुरोग विभाग में 8 से 21मार्च तक FBNC 2-सप्ताह ओब्ज़र्वेर्शिप ट्रेनिंग का आयोजन सरकारी स्वास्थय प्रणाली के माध्यम से किया गया। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य नवजात शिशुओ की मृत्यु दर को कम करना व उन्हें 48 घंटो के भीतर व उसके बाद आवश्यक देखभाल प्रदान करना था। इस ट्रेनिंग में पाली,जैसलमेर, बाड़मेर व जोधपुर से आए नर्सिंग अधिकारी व डॉक्टरों ने भाग लिया।

एसोसिएशन ऑफ मेडिकल फिजिसिस्ट्स ऑफ इंडिया का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

इसमें डॉ मोनित गोयल (सहायक आचार्य),डॉ नितेश मेलाना (सहायक आचार्य) व डॉ आरिफ (चिकित्सा अधिकारी) ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में डॉ मोहन मकवाना(अधीक्षक उम्मेद अस्पताल),डॉ रघुनाथ(सहायक आचार्य),डाॅ स्मृति,डाॅ पृनय,डॉ गुरुनाथ मोजूद थे।

डॉ मोहन मकवाना ने रोगनिरोधन की तकनीकों पर प्रकाश डाला। डॉ रघुनाथ ने प्रथम गोल्डन मिनट के महत्व को समझाया। सभी प्रतिभागियों ने इस ट्रेनिंग में पूर्णनिष्ठा से भाग लिया।