फसल छिड़काव के बाद कृषक की बिगड़ी तबीयत,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फसल छिड़काव के बाद कृषक की बिगड़ी तबीयत,मौत। शहर के निकट करवड़ क्षेत्र में एक कृषक की फसल पर दवाई छिडक़ाव के बाद तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
रातानाडा बस्ती में पुलिस दल पर लाठी भाटा हमला
करवड़ पुलिस ने बताया कि अतुणावेश केरू निवासी मूलाराम पुत्र प्रेमाराम माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई कैलाश रात को करवड़ में फसल पर दवाई छिडक़ाव के बाद खेत से बाहर निकला था। तब उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। पता लगने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। करवड़ पुलिस ने मर्ग की कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किया।
