फेफड़ों की जांच एवं उपचार में नवीनतम प्रगति पर सीएमई आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर के पैथोलॉजी विभाग द्वारा 17 मार्च को फेफड़ों के कैंसर की जांच तथा उपचार में नवीनतम प्रगति विषय पर एक दिवसीय सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम जानकारी और कौशल अपडेट रखने की एक सतत प्रक्रिया है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के लगभग 120 विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भाग लेकर फेफड़ों के कैंसर की पहचान के लिए उपलब्ध आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक एवं उन्नत उपचार पद्धतियों पर विचार विमर्श किया।

शहर भर में गणगौर पूजन की धूम

कार्यक्रम में दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान के डॉक्टर अनुराग मेहता ने फेफड़ों के कैंसर में व्यापक जीनोमिक प्रोफाइलिंग के बारे में प्रकाश डाला। मेडिकल ऑंकोलॉजिस्ट डॉक्टर अभिषेक शर्मा ने फेफड़ों के कैंसर के सटीक उपचार के हेतु विभिन्न बायो मार्कर के महत्व के बारे में बताया। डॉक्टर अनु राजपुरोहित ने उपचार हेतु संयोजन चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। बेंगलुरु से डॉ विद्या वेल्दौर ने बायो मार्कर टेस्टिंग के सही परिणाम प्राप्त करने हेतु बायोप्सी लेने एवं इसके परिवहन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में चिकित्सकों को अपडेट किया।

कार्यक्रम के अंत में पैनल डिस्कशन में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा मरीज को बेहतर उपचार करने के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय हेतु विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ योगीराज जोशी के मार्गदर्शन में आयोजन सचिव डॉक्टर तरुणा चौधरी द्वारा कोषाध्यक्ष डॉ अपूर्वी दुबे के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य चिकित्सकों को नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी से अवगत कराना एवं मल्टी डिसीप्लिनरी सहयोग को बढ़ावा देना रहा जिससे फेफड़ों के कैंसर के मरीज को बेहतर एवं सटीक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026