Doordrishti News Logo

नहाते के फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाया महिला ने लगाया रेप का आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नहाते के फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाया महिला ने लगाया रेप का आरोप। जिला पश्चिम में महिला से दुष्कर्म का केस थाने में दर्ज हुआ है। पीडि़ता का आरोप है कि उसके नहाते के फोटो खींचने के साथ वीडियो बनाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि पीडि़ता को लेकर गुमशुदगी भी दर्ज हो रखी थी। अब उसकी तरफ से केस दर्ज कराया गया है।

युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह गांव में थी तब खेत पर नहाते वक्त एक शख्स ने उसके फोटो खींचने के साथ वीडियो बना दिया। फिर उसके मोबाइल नंबर लेकर उस पर फोटो वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। पीडि़ता आरोप है कि उसे दूसरे गांव में लेकर गया और वहां पर दुष्कर्म किया गया। उसे जोधपुर से बाहर भी लेकर गए थे।