युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने घर में फंदा लगाकर दी जान।सूरसागर स्थित नई रकासनी गांव में रहने वाले एक युवक ने अपने घर मेें फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। मृतक के नाना की तरफ से सूरसागर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि मगरा पूंजला माता का थान निवासी हरि सिंह पुत्र जमनीराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका दोहिता 19 वर्षीय हिमांशु पुत्र पूनाराम नई रकासनी सूरसागर में रहता था। उसने अपने घर में फंदा लगा लिया। पता लगने पर अस्पताल लेकर गए,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
