भाजयुमो ने सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन
- जेएनवीयू में सरकारी प्रदर्शनी में तोड़फोड़ निंदनीय
- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
- युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
- डोप टेस्ट की मांग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजयुमो ने सौंपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन।भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के निर्देशानुसार युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव जैन के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय परिसर में हुई अराजकता के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रतिनिधि मण्डल ने ज्ञापन प्रेषित कर बताया गया कि विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय परिसर में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा था। तथाकथित आरोपी ने बीती रात एनएसयूआई के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ वहां जमकर हंगामा किया,सरकारी कार्यक्रमों के बैनर-पोस्टर फाड़े और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।
खेत में सो रही भेड़ बकरियों पर गिरा विद्युत तार,57 भेड़ बकरियों की मौत
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव जैन ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन के संवैधानिक तरीके होते हैं,लेकिन रात के अंधेरे में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और कानून हाथ में लेना सीधे तौर पर गुंडागर्दी है। उन्होंने इस घटना की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाने की मांग की है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित ने कहा ओछी राजनीति का यह जीवंत उदाहरण है,अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए किया गया कृत्य है जिसकी हम कड़ी निदा करते है।
नशा सेवन की जांच की मांग
भाजयुमो गौरव जैन ने ज्ञापन में विशेष रूप से मांग की है कि घटना के समय हंगामा कर रहे युवाओं ने क्या किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था,इसकी भी चिकित्सीय जांच होनी चाहिए। गौरव जैन ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगाया गया,तो जिले की शांति व्यवस्था भंग हो सकती है।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित,जिला मंत्री पवन वैष्णव, सोशल मीडिया संभाग प्रभारी विकास चाण्डा,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हिमांशु कच्छवाहा,जिला मंत्री सौरभ आचार्य,हिमांशु प्रजापत,मंडल अध्यक्ष दीपक राजोरिया,रमेश व्यास,राजीव
बारासा,हिमांशु कच्छवाहा, आशुतोष बोड़ा,गणपत सागर, मुरलीधर गौड, हितेश गौड़,सचिन आचार्य,हिमांशु प्रजापति,भेरू शर्मा,गजेंद्र चौहान,विरोध प्रदर्शन वेदांत जोशी,भाजयुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
