राष्ट्र प्रथम फिर हम-योगी आदित्यनाथ
- जालोर के सिरे मंदिर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम प्रारम्भ
- जालोर की धरती जोहर व्रत की साक्षी रही
जालोर(दूरदृष्टीन्यूज),राष्ट्र प्रथम फिर हम-योगी आदित्यनाथ।उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ गोरखपुर के मठाधीश योगी आदित्यनाथ नाथ ने कहा कि राष्ट्र प्रथम,फिर हम,देश के लिए जिएंगे और देश के लिए मरेंगे।
वे रविवार को सिरे मंदिर तलहटी स्थित श्रीशान्तिनाथ बालिका आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जालोर हमारे योगी जलन्धरनाथजी की धरा है। मैं पीरजी शान्तिनाथजी की धरा को कोटि-कोटि नमन करता हूं। मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी पीरजी शान्तिनाथ जी का आशीर्वाद मिला। पीरजी गंगानाथ जी महाराज भी तपस्वी हैं और यह स्थान का तप है। जालोर की धरा धन्य है,जो शान्तिनाथ जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
विकसित राजस्थान की संकल्पना के साथ दौड़ा जोधपुर
उन्होंने कहा सांस्कृतिक संगठन के संरक्षण को लेकर शैक्षणिक संस्थान विद्या भारती संचालन कर रहा है। समाज के दबे कुचले तबकों तक विद्या भारती संस्थान शिक्षा पहुंचा रहा है। राष्ट्रवादी शिक्षा व संस्कार से योग्य नागरिक का निर्माण होता है। हमारे सिद्ध योगी पीरजी शान्तिनाथ जी महाराज धर्म और सनातन के लिए जिए थे।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जालोर की धरती जोहर व्रत की साक्षी रही है। मैं पीरजी शान्तिनाथ जी की धारा को कोटि-कोटि नमन करता हूं। तिजारा विधायक योगी बालक नाथ ने कहा कि पीरजी शान्तिनाथ जी महाराज का आशीर्वाद सौभाग्यशाली लोगों को मिलता है। जालोर की धरती जोहर व्रत की साक्षी रही है।
योगी आदित्यनाथ सिरे मंदिर में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आयोजित महायज्ञ में सोमवार को आहुति देंगे और धर्मशाभा को सम्बोधित करेंगे। सांसद लुंबाराम चौधरी,राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग,आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित,आनंदनाथ महाराज,रेवतीनाथ महाराज, शेरनाथ महाराज,भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, गणपतसिंह बगैड़िया सहित कई लोग उपस्थित थे।
