जोधपुर, उम्रदराज लोगों के लिए खतरनाक माने जा रहे कोरोना ने अब नौजवान पीढ़ी को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया हैं। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की एक होनहार रिसर्च स्कॉलर अनिता गौराणा को कोरोना ने लील लिया। अनिता मंडोर स्थित अपने घर में ही जिंदगी की जंग हार गई। ज्ञात हो कि अनिता गौराणा स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में लम्बे समय तक पदाधिकारी रही और जेएनवीयू से एमए हिन्दी की टॉपर रहकर स्वर्ण पदक हासिल किया। अनिता गौराणा के निधन से जोधपुर के विद्यार्थी समुदाय, विशेषकर एसएफआई के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई। अनिता का भाई प्रिंकल गौराणा अभी भी कोरोना संक्रमित है, उनकी बहिन नेहा गौराणा को बहुत विकट हालातों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़े :- विशेष कोविड पैकेज की घोषणा का क्रियान्वयन
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

