Doordrishti News Logo

कार को आग लगाने का आरोप, सप्ताह भर बाद कराया केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार को आग लगाने का आरोप, सप्ताह भर बाद कराया केस दर्ज। शहर के निकट डिगाड़ी बनाड़ में एक घर के बाहर खड़ी स्वीफ्ट कार को गत 28 फरवरी को जला दिया गया। पीडि़त ने अब एक व्यक्ति को नामजद कर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इसमें अब जांच आरंभ की है।

एक ने गैराज में लगाया फंदा दूसरा नहरी पानी में गिरा,मौत

बनाड़ पुलिस ने बताया कि विष्णु नगर डिगाड़ी निवासी लक्ष्मणसिंह पुत्र दलपत सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी स्वीफ्ट कार घर के पास में खड़ी थी। तब किसी ने उसमें आग लगाकर जला दिया। कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता लगा कि योगेेंद्र आदि ने मिलकर उसकी कार को जलाया है। फिलहाल इसमें आपसी विवाद मान रही है। अग्रिम जांच की जा रही है।