Doordrishti News Logo

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 93 लाख की ठगी

  • कारोबारी को वाट्सएप कॉल से ठगी
  • पहले खाते में रुपए डाले
  • फिर शातिरों ने किया ठगी का शिकार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 93 लाख की ठगी। शहर के सरदारपुरा चौथी बी रोड पर रहने वाले एक कारोबारी को किसी शातिर ने वाट्सएप कॉल कर शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का प्रलोभन देकर 93 लाख से ज्यादा की ठगी कर ली। प्रोफिट दो करोड़ का बता कर कारोबारी से 4 करोड़ मांगे गए तो पता लगा। छह माह में तकरीबन 93 लाख रुपए लगा दिए गए। पीडि़त की रिपोर्ट पर अब सरदारपुरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि चौथी बी रोड निवासी आशिष पुत्र दीपक भार्गव ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि गत साल अगस्त में मोबाइल पर वाटसअप कॉल आया था। एक व्यक्ति ने खुद को नवीशा सत्यम प्राधिकृत चौला मंडलम सिक्योरिटी कंपनी में बड़े पद पर कार्य करना बताया और कंपनी में शेयर मार्केट से जुडऩे के लिए कहा। बाद में पीडि़त उसके झांसे में आ गया। शुरूआत में कुछ रूपए शेयर बाजार के नाम पर भेजे गए और कंपनी वालों ने अच्छा मुनाफा दिया।

तीन घरों से लाखों के आभूषण और नगदी चोरी

धीरे- धीरे उसकी तरफ से 7 लाख रुपए शेयर में लगाए गए जो बढक़र डबल यानी 14 लाख हो गया। इस तरह वह रुपए लगाता रहा और अंत तक 93 लाख रुपए लगा दिए। उसका प्रोफिट दो करोड़ बताया गया। जब उसने रुपयों की डिमाण्ड रखी तब शातिरों ने 4 करोड़ रुपए मांगे अन्यथा नुकसान की बात की। इस तरह पीड़ित से गत साल अगस्त से लेकर अब तक 93 लाख रुपए निवेश के नाम पर ऐंठ लिए गए7