सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स का स्वास्थ्य जागरूकता अभियान। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स की जोधपुर सिटी ब्रांच ने राजस्थान सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजी के बैनर तले एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन अशोक उद्यान,जोधपुर में किया गया,जिसका मुख्य विषय “साड़ीथॉन”रखा गया। इस अनोखी पहल में महिला चिकित्सकों और प्रतिभागियों ने पारंपरिक साड़ी पहनकर स्वास्थ्य जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर राजस्थान सोसाइटी ऑफ एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स के अध्यक्ष डॉ.मनोज कमल,उपाध्यक्ष डॉ.गीता सिंगारिया तथा ISA जोधपुर सिटी ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. विकास राजपुरोहित,सचिव डॉ. शिखा सोनी,कोषाध्यक्ष डॉ.स्वाति छाबड़ा और डॉ.प्रमिला सोनी की उपस्थिति थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चिकित्सक,स्वास्थ्यकर्मी और शहरवासी शामिल हुए।
जोधपुर मंडल में महिलाओं ने संभाली पूरी ट्रेन की कमान
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की भूमिका का सम्मान करने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम के दौरान आमजन को आपातकालीन स्थिति में जीवन रक्षक उपायों की जानकारी भी दी गई। विशेष रूप से “पंचरक्षक इमरजेंसी प्रक्रिया” का प्रशिक्षण दिया गया,जिसमें अचानक आपात स्थिति में किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए किए जाने वाले महत्वपूर्ण कदमों के बारे में विस्तार से बताया गया।
एनेस्थेसियोलॉजिस्ट्स ने उपस्थित लोगों को सरल भाषा में इन प्रक्रियाओं का प्रदर्शन कर समझाया,ताकि आम नागरिक भी जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता कर सकें।आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को आपातकालीन जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण मिल सके।
