जोधपुर मंडल की सात महिला रेलकर्मियों का जयपुर में होगा सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर मंडल की सात महिला रेलकर्मियों का जयपुर में होगा सम्मान। उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जयपुर में आयोजित उत्कृष्ट महिला रेलकर्मी सम्मान समारोह में जोधपुर मंडल की 7 उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण संगठन की ओर से जोनल स्तर पर कुल 40महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
यात्री और माल ढुलाई से बढ़ी कमाई,उत्तर पश्चिम रेलवे ने बनाया नया कीर्तिमान
उन्होंने बताया कि जोधपुर मंडल की सात महिला कर्मचारी भी इस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित होंगी। सम्मानित होने वाली महिला कर्मचारियों में वरिष्ठ चल टिकट परीक्षक बसंती,स्टेशन मास्टर नेहा पारीक,बिजली टेक्नीशियन अंजलि धाकड़,कार्मिक शाखा की सीनियर क्लर्क मनीषा,सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुलेखा कुमारी,सिग्नल एवं टेलीकॉम विभाग की ईएसएम बरखा राठौड़ तथा चल टिकट निरीक्षक जैनिस जोसेफ शामिल हैं।
समारोह का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान और समर्पण को मान्यता देना है। चयनित महिला कर्मचारी न केवल मंडल के लिए प्रेरणा हैं,बल्कि रेलवे सेवा में गुणवत्ता और प्रतिबद्धता का प्रतीक भी हैं।
