Doordrishti News Logo

अवैध पिस्टल से हवाई फायर का इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो,केस दर्ज

  • अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
  • पहले भी आर्म्स एक्ट में हुआ था गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध पिस्टल से हवाई फायर का इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो,केस दर्ज। सोशल मीडिया पर रील बनाकर फेमस बनने के चक्कर में युवक हथियारों का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। शहर के एक शख्स का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इंस्टाग्राम पर वीडियो सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। युवक ने इंस्टाग्राम आईडी पर हवाई फायर का वीडियो अपलोड किया था। उसने हवाई फायर के लिए अवैध पिस्टल को काम में लिया था। उसके खिलाफ अब आम्र्स एक्ट में प्रकरण बनाया गया है।

प्रताप नगर थानाधिकारी भवानी सिंह के अनुसार कमला नेहरू नगर विस्तार का एक वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर आया था। जिसमें पता लगा कि एक युवक ने हवा में फायर इस वीडियो को डाला है।इस पर आईडी की जांच पड़ताल कर युवक का पता लगाया गया। युवक चांदना भाखर ज्योति नगर गली नंबर 5 निवासी प्रदीप बेगड़ पुत्र रमेश का नामजद कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर अब दस्तयाब कर लिया गया।

साइबर फ्रॉड की सूचना तीन दिन में देने पर नुकसान की भरपाई बैंक को करनी होगी

आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि हवाई फायरिंग अवैध पिस्टल से की गई थी,जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि आरोपी प्रदीप को पकड़ा गया है,जिससे पूछताछ चल रही है,अवैध हथियार के संबंध में पता लगाया जा रहा है कि वह कहां से लाया था? उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट का प्रकरण सामने आया है।