Doordrishti News Logo

न्यू क्रिमिनल लॉ की पालना करें और डिजिटल डॉटा पर रखें नजर: पुलिस आयुक्त

पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने ली जिला पूर्व एवं पश्चिम के अधिकारियों की मैराथन क्राइम मिटिंग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),न्यू क्रिमिनल लॉ की पालना करें और डिजिटल डॉटा पर रखें नजर: पुलिस आयुक्त।नवनियुक्त पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने पदभार संभालने के बाद शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ पहली क्राइम मिटिंग ली। जिला पूर्व एवं पश्चिम के अधिकारियों के साथ क्राइम समीक्षा के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नए आपराधिक कानून की पालना सुनिश्चित करने के साथ अधिकारियों को डिजिटल डॉटा भी हर वक्त एक्टिव रहने को कहा। परिवादियो के साथ अच्छा व्यवहार भी अमल में लाने की बात की।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक एमआईसी के सभागार में जिला पूर्व एवं पश्चिम के पुलिस अधिकारियों के अपराध गोष्ठी की। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को न्यू क्रिमिनल लॉज की पालना करने के साथ परिवादियों से अच्छा व्यवहार रखने को कहा।

भविष्य के प्रशासकों ने आईआईटी जोधपुर का किया अवलोकन

पुलिस आयुक्त शरत कविराज ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखें और कहीं पर पुलिस की संलिप्तता सामने नहीं आए। डिजिटल डॉटा अवेयर की बात भी उन्होंने की। सुबह दस से शाम छह बजे तक चली मैराथन मिटिंग में दोनों जिलों के पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार बंसल,पीडी नित्या, यातायात एवं मुख्यालय डीसीपी शाहिन सी,एडीसीपी पूर्व वीरेंद्र सिंह राठौड़,एडीसीपी पश्चिम रोशन मीना,सभी सर्किल के एसीपी और जिला पूर्व एवं पश्चिम के समस्त थानाधिकारीगण अपराध गोष्ठी में मौजूद थे।