Doordrishti News Logo

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर-जोधपुर-जयपुर ट्रेन को अब इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित किया जाएगा। इससे रेल संचालन अधिक सुगम,पर्यावरण के अनुकूल तथा ऊर्जा दक्ष होगा।

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार गाड़ी संख्या 22977/ 22978,जयपुर-जोधपुर-जयपुर ट्रेन जोधपुर से 10 मार्च से तथा जयपुर से 11 मार्च से इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित की जाएगी।

रेलवे द्वारा इस रेलसेवा में इलेक्ट्रिक इंजन के संचालन से संचालन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ ईंधन की बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। यात्रियों को भी इससे बेहतर और अधिक सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।

Related posts: