Doordrishti News Logo

अक्षरधाम मंदिर के बाहर कार से आभूषण चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

पूर्व में आरोपियों को बासनी में पकड़ा जा चुका

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अक्षरधाम मंदिर के बाहर कार से आभूषण चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार।कमिश्ररेट की सूरसागर पुलिस ने अक्षरधाम मंदिर के बाहर कार से आभूषण चोरी करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को इससे पहले बासनी पुलिस ने एक प्रकरण में गिरफ्तार किया था। उनसे कई चोरियों को खुलासा हुआ था।

धुलण्डी पर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वाले दो गिरफ्तार

सूरसागर थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि नागौर जिले के पुराना बस स्टेण्ड के पास रहने वाली आशा गहलोत पत्नी कैलाश गहलोत की कार से गत 22 फरवरी को अक्षधाम मंदिर के बाहर से सोने चांदी के आभूषण से भरा बैग चोरी कर लिया गया था। इस बारे में रिपोर्ट दी गई थी।

पुलिस ने प्रकरण में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 21 सेक्टर निवासी प्रमोद प्रमोद सिंह चौहान और हुडको क्वार्टर प्रताप नगर निवासी राज चौहान को गिरफ्तार किया है।दोनों से पूछताछ के साथ आभूषण की बरामदगी की जा रही है।उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपियों को पूर्व में बासनी पुलिस ने गिरफ्तार कर कई सारे मोबाइल फोन बरामद कर काफी गहनों को जब्त किया था।