Doordrishti News Logo

लोडिंग टैक्सी में मिला युवक का शव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लोडिंग टैक्सी में मिला युवक का शव।शहर के नई सडक़ स्थित जुबेदा मस्जिद के पास में लोडिंग टैक्सी में युवक का शव मिला। उसकी पहचान की गई। संभवत: नशे के सेवन से उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।

अब डीजे ग्रामीण न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर कराया खाली

सदर बाजार पुलिस ने बताया कि नई सडक़ स्थित जुबेदा मस्जिद के पास रहने वाले मो.यासीन ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र असलम लोडिंग टैक्सी में अचेतावस्था में मिला। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। वह 3 मार्च की रात को लोडिंग टैक्सी में ही सो गया था। 4 की सुबह संभाला गया था। पुलिस ने बताया कि संभवत: उसकी मौत नशे के कारण हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सुपुर्द किया।