कान्हा मत मारो पिचकारी साड़ी भीग जाएगी…..आदर्श नगर में फागोत्सव सम्पन्न

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फाल्गुन मास में रंगों के पर्व होली से पूर्व चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 20-E के आदर्श नगर में शनिवार रात फागोत्सव की धूम रही। सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस फागोत्सव में आदर्श नगर के सभी निवासियों ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाई। भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजन व फाग के गीतों से ऐसा शमा बांधा जिसने सभी को आनंद से झूमने पर मजबूर कर दिया। क्षेत्र की महिलाओं,पुरुषों और बच्चों ने जमकर नृत्य किया,उनपर पुष्प वर्षा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम सिद्धेश्वर महादेव का पूजन कर आरती की गई,उसके बाद कार्यक्रम स्थल मुक्ताकाश मंदिर प्रांगण में राधा कृष्ण की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। मीराझाला की मंडली ने सर्वप्रथम गणेश जी की आरती,फिर महादेव के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।

उसके बाद मंडली की टीम ने फाग गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से माहौल को होली के रंग में होते लगाने को मजबूर कर दिया।फाग गीतों व होली के गीतों की प्रस्तुति में महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर दर्शकों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया। मंडली ने जैसे ही राधा-कृष्ण के फाग गीत शुरू किए बच्चों की एक टोली राधा-कृष्ण का रूप धरे बच्चों को पुष्प बरसाते हुए फागोत्सव स्थल प्रवेश किया तो सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से राधा कृष्ण का स्वागत किया।

प्रस्तुति शुरू हुई महिलाओं ने राधा कृष्ण के चारों तरफ नृत्य किया तो लोगों ने जमकर पुष्पवर्षा कर बरसाने की होली का दृश्य साकार कर दिया,जिसका दर्शकों ने सराहना करते हुए दाद दी। मीरा झाला की पांच सदस्यीय टीम में मीरा झाला के गायन में तुम के सदस्यों ने ढोलक, कीपैड,ऑक्टोपैड की जुगलबंदी से कार्यक्रम बुलंदियों में पहुंचा,जिसकी दर्शक खूब सराहना करते हुए तालियों से सम्मान दिया।

आयोजन में राधा बनी कॉलोनी कियांसी और कृष्ण बना नैतिक सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। राधा की मधुर मुस्कान और कृष्ण की चंचलता और उनपर पुष्प वर्षा ने सभी को मोह लिया। इस अवसर पर सभी को गुलाल का टीका लगा कर उन पर पुष्प वर्षा कर होली की बड़ी और शुभकामनाएं दी गई। प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने जमकर पुष्प होली खेली। कार्यक्रम के समापन पर सभी आइस्क्रीम वितरित की गई,इस सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया गया।

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

आगामी बजट में पत्रकारों के लिए विशेष प्रावधानों की मांग

February 9, 2026

कारोबारी को लिया एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में

February 9, 2026

भारी मात्रा में टिन और वेपर मिले 200 टिन घी, घी तेल के टैंक और सिलेण्डर चूल्हे सीलबंद

February 7, 2026

केंद्रीय बजट से आशाएं

January 30, 2026

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान हादसे में निधन

January 28, 2026

हड़ताल पर रहे बैंक कर्मचारी करोड़ों का लेनदेन प्रभावित

January 27, 2026

जोधपुर आईटी यूनियन का स्नेह मिलन सक्षम-2025 संपन्न

December 21, 2025