अवैध शराब विक्रेता को पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध शराब विक्रेता को पकड़ा। अवैध रूप से शराब बेच रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर बेचने को रखी अवैध शराब जब्त की।
माता का थान थाने के एएसआई जस्साराम ने श्रीराम नगर जाजम रेस्टोरेंट के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे भगाराम पुत्र रेवतराम मेघवाल को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 40 पव्वे जब्त किए।
नील गाय की चपेट में आया बाइक चालक
चाकू जब्त
प्रतापनगर थाने के एएसआई सुरताराम ने काली टंकी के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहे आकाश उर्फ हुड्डा पुत्र कालूराम भील को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया।
