नील गाय की चपेट में आया बाइक चालक
एक अन्य बाइक स्कूल की दीवार से टकराई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नील गाय की चपेट में आया बाइक चालक। स्कूल की दीवार से बाइक टकराने से एक युवक और सडक़ पर आई नील गाय की चपेट में आने से घायल बाइक चालक की मौत हो गई।
करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में विनायकपुरा निवासी रामनिवास पुत्र बाबूराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि उसके पिता बाबूराम पुत्र भीयाराम विश्नोई बाइक पर भवाद की तरफ जा रहे थे। अचानक सडक़ पर आई नील गाय की चपेट में आने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कीटनाशक का सेवन करने से युवती की मौत
राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में बेरू निवासी योगेश पुत्र आसूराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि बेरू गांव में 27 फरवरी को बाइक पर जा रहे रिश्ते में लगने वाले उसके भाई देवेन्द्र पुत्र किशोरराम की बाइक सरकारी स्कूल की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाई को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए जहां पर उसने दम तोड़ दिया।
