कीटनाशक का सेवन करने से युवती की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कीटनाशक का सेवन करने से युवती की मौत। कीटनाशक का सेवन करने से एक युवती की मौत हो गई। इस संबंध में मथानिया पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया गया है।
डंपर और पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक चालकों की मौत
थाने में दी रिपोर्ट में उम्मेद नगर निवासी अशोक पुत्र किशनाराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन नेनी ने 16 फरवरी को कीटनाशक का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगडऩे पर उसे इलाज के दौरान एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां उसने अब दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
