डंपर और पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक चालकों की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डंपर और पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक चालकों की मौत। जोधपुर कमिश्ररेट में अलग-अलग हादसो में डम्पर और पिकअप की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
लूणी थाने में दी रिपोर्ट में जोशी मोडियान निवासी कालूराम पुत्र बस्तीराम पालीवाल ने पुलिस को बताया कि गत 26 फरवरी को अज्ञात पिकअक के चालक ने गाड़ी को तेज व लापरवाही से चलाते हुए बाइक पर जा रहे उसके चचेरे भाई को टक्कर मारकर उछाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।
वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए
कुड़ी भगतासनी थाने में दी रिपोर्ट में लूणी के भटिण्डा निवासी दयालराम पुत्र भाकरराम जाट ने पुलिस को बताया कि रिंग रोड गोरा होटल से पहले अज्ञात डम्पर चालक ने बाइक पर जा रहे उसके भतीजे को टक्कर मारकर उछाल दिया। इस हादसे में उसके भतीजे की मौत हो गई।
