Doordrishti News Logo

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

बिना नंबरी बोलेरो में हिस्ट्रीशीटर और साथी होने की सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए।कमिश्ररेट की महामंदिर पुलिस ने जोधपुर ग्रामीण चामू थाने के एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को पकड़ा है। इन लोगों के बिना नंबरी बोलेरो में सवार होकर महामंदिर एरिया में आने की सूचना मुखबिरी मिली थी। जिस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर पीछा करते हुए दोनों को पकड़ा। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तीन दर्जन प्रकरण सामने आए है।आरोपी शेरगढ़,ओसियां में तीन मामलों में वांटेड चल रहा था। एक छात्रा ने भी महामंदिर थाने में पीछा किए जाने का मामला दर्ज करवा रखा है।

पुलिस उपायुक्त पूर्व पीडी नित्या ने बताया कि आमजन में दशहत फैलाने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस आयुक्त शरत कविराज द्वारा प्रदत निर्देशों की पालना में महामंदिर पुलिस की तरफ से यह कार्रवाई की गई।

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्रपति

यह रहा घटनाक्रम 
महामंदिर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि 27 फरवरी को मुखबिर से सूचनाा मिली कि एक बोलेरो कैम्पर बिना नम्बरी जिसमें जोधपुर ग्रामीण पुलिस में वांछित आरोपी विक्रम विश्नोई और अन्य दो-तीन लोग सवार है। जो पावटा सी रोड के आस पास घूम रहे हैं।

पुलिस वहां पहुंची और बोलेरो को दस्तयाब करने का प्रयास किया तो बोलेरो का चालक पावटा सी रोड छोडक़र लक्ष्मी नगर की गलीयों में भगाने लगे। आगे गली संकरी होने से भागने में नाकाम रहे। मगर गाड़ी को छोडक़र दोनों शख्स भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर पकड़ा।

इन्हें किया गया गिरफ्तार 
पुलिस ने बाद में फलोदी जिले के चामू स्थित भालू निवासी विक्रम उर्फ विक्रम केतु और घंटीयाली के सुभाष को गिरफ्तार कर लिया।