Doordrishti News Logo

नाकाबंदी में तस्कर ने पुलिस को देख कार को भगाया: स्टाप स्टिक से टकरा कर टायर ब्रस्ट

  • दो गिरफ्तार
  • आठ ग्राम एमडी और 72 हजार की नगदी बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाकाबंदी में तस्कर ने पुलिस को देख कार को भगाया: स्टाप स्टिक से टकरा कर टायर ब्रस्ट। कमिश्नरेट की डांगियावास पुलिस ने मादक तस्करी के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है। आरोपियों के बारे में पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी की सूचना थी,जिस पर दांतीवाड़ा में नाकाबंदी कराई गई। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर अपनी स्वीफ्ट कार को तेजी से भगाया और बाद में स्टाप स्टिक से टकरा गई। टायर ब्रस्ट होने पर गाड़ी आगे जाकर रुकी और वे भागने का प्रयास करने लगे। मगर पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से आठ ग्राम एमडी ड्रग मिली है। एमडी ड्रग बेचकर जुटाए गए 72 हजार रुपए भी पुलिस ने जब्त किए है।

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र से निकलने वाली एक स्वीफ्ट कार में दो व्यक्तियों के पास में मादक पदार्थ हो सकता है। इसके लिए पुलिस ने दांतीवाड़ा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की। पुलिस ने आ रही संदिग्ध स्वीफ्ट कार को रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी को भगाकर ले गया और नाकाबंदी तोड़ दी। कार पुलिस द्वारा लगाई स्टाप स्टिक से टकरा गई और उसका टायर फट गया। आगे कार को रोका और फिर भागने का प्रयास करने लगे, मगर पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया।

एमडी ड्रग की खरीद फरोख्त करने वाले शख्स के घर में मिली नकली करेंसी

थानाधिकारी दौलाराम ने बताया कि इसमें जालेली फौजदारान हाल बासनी तंबोलिया माता का थान निवासी संजय जाट और डांवरा खेड़ापा हाल श्रीराम कॉलोनी सारण नगर निवासी महेंद्र जाट को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास में आठ ग्राम एमडी ड्रग और 72 हजार रुपए मिले है। रुपए मादक पदार्थ बेचकर जुटाना प्रतीत हुआ है। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण बनाया गया है। अग्रिम जांच जारी है।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed