Doordrishti News Logo

अवैध जल कनेक्शन पर केस दर्ज

पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध जल कनेक्शन पर केस दर्ज।प्रतापनगर की संजय सी कॉलोनी में पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर अवैध जल कनेक्शन किया गया। सहायक अभियंता की तरफ से नामजद व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

ऑटो मोबाइल दुकान में चोरी ऑयल टीन व रुपए पार

प्रतापनग सदर पुलिस ने बताया कि पीएचईडी के सहायक अभियंता सोहनलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि संजय सी कॉलोनी की आकस्मिक चैकिंग में अवैध जल कनेक्शन मिला। चार इंच की लाइन से अवैध कनेक्शन कर लिया गया। इस पर उन्होंने मो.इकबाल के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस की तरफ से अग्रिम जांच जारी है।