Doordrishti News Logo

बैंक एटीएम में सैंध के लिए घुसा युवक दुकानदार की सजगता से पकड़ा गया

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बैंक एटीएम में सैंध के लिए घुसा युवक दुकानदार की सजगता से पकड़ा गया। शहर के निकट बोरानाडा स्थित नारनाडी में एक निजी बैंक के एटीएम में चोरी का प्रयास किया गया। पड़ौस में एक दुकानदार की सजगता से चोरी बच गई। त्वरित मौका स्थल पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने एटीएम का शटर बंद कर युवक को पकड़ा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना को लेकर बोरानाडा थाने में शाखा प्रबंधक की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा में रहने वाले आईडीबीआई बैंक नारनाडी शाखा प्रबंधक विकास शर्मा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमेें बताया कि नारनाडी एचपी पेट्रोल पंप के सामने बैंक और उनका एटीएम है। बाहर दुकाननुमा एटीएम संचालित हो रहा है। इस एटीएम में युवक घुस गया और काफी देर तक अंदर रहा। इस बीच पड़ौस में एक दुकानदार द्वारा सूचना दी गई कि एटीएम में अज्ञात शख्स घुसा हुआ और काफी देर हो गई है। बाद में शाखा प्रबंधक विकास कुमार वहां पहुंचे और शटर का नीचे कर दिया गया। पुलिस को सूचना दी गई। युवक को पुलिस के हवाले किया गया।

मजदूर के घर में दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा: शातिर नकबजन पकड़े

रिपोर्ट के अनुसार युवक ने एटीएम में लगे कैमरों पर कोई सामग्री से चिपका दिया। हालांकि वह सैंध में सफल नहीं हो पाया है,न ही एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर पाया। बोरानाडा पुलिस ने युवक को शांतिभंग में पकड़ा है।

Related posts: