Doordrishti News Logo

मजदूर के घर में दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा: शातिर नकबजन पकड़े

चोरी के चांदी के जेवरात बरामद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मजदूर के घर में दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा: शातिर नकबजन पकड़े। कमिश्ररेट की बासनी पुलिस ने सांगरिया फांटा स्थित अमरावती नगर में दिनदहाड़े एक मजदूर के मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो शातिरों को पकड़ा है। एक के खिलाफ पहले ही आठ प्रकरण अलग अलग धाराओं के सामने आए है। आरोपियों से चोरी के चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए है। घटना 19 फरवरी की है।

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि सांगरिया फांटा स्थित अमरावती नगर में रहने वाले एक मजदूर मुकेश पुत्र ओमाराम भाट ने रिपोर्ट दी कि वह 19 फरवरी को मजदूरी पर गया था। पत्नी भी साथ थी। वापिस शाम को लौटा तो ताले टूटे मिले। अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। अज्ञात चोरों ने वहां से चांदी का कंदोरा,बिचुडिय़ां, पायजेेब,अंगुठियां,सोने की लूंग जोड़ी आदि जेवरात चोरी कर ले गए।

एमडी ड्रग की एक और फैक्ट्री पकड़ी

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि चोरी की इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम एएसआई पप्पाराम,कांस्टेबल दिनेश सैन एवं राकेश की लगाई गई। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फु टेज से दो शातिर नकबजन राधा कृष्ण विहार सांगरिया फांटा निवासी विकास कुमार पुत्र गौरीशंकर एवं भोमियाजी कॉलोनी सालावास रोड निवासी सुनील पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास चांदी के कुछ आभूषण जब्त किए गए है। अन्य चोरियों की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

आरोपी विकास कुमार के खिलाफ पूर्व में आठ प्रकरण बासनी, जीआरपी थाने में दर्ज हो रखे है। जिसमें चोरी,आर्म्स एक्ट आबकारी आदि में दर्ज हैं।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026