Doordrishti News Logo
  • राज्यपाल ने किया स्काउट गाइड पदाधिकारियों से सीधा संवाद
  • स्काउट गाइड श्रेष्ठतम सेवाओं के लिए राज्यपाल ने की चल वैजयंती शील्ड की घोषणा

जोधपुर,राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड संगठन की ओर से संपूर्ण प्रदेश में कोविड-19 की आक्रामक दूसरी लहर के दौरान प्रदान की जा रही सेवाओं के परिप्रेक्ष्य में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्टेट चीफ कमिश्नर जेसी महान्ति के नेतृत्व में मण्डल पदाधिकारियों एवं ऑर्गेनाइजर्स की वेबीनार को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड सेवा को समर्पित होकर सेवा कार्य करते रहें।

वेबीनार के माध्यम से स्काउट गाइड पदाधिकारियों से रूबरू होते हुए गुरुवार को राज्यपाल ने राज्य संगठन के सदस्यों द्वारा प्रदत सेवाओं का जायजा लिया। इस वेबीनार में सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी ने जोधपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए मंडल के 6 जिलों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Dedicate the service and continue to work the scout guide service - Governor

राज्यपाल ने स्काउट गाइड युवाओं को जन अनुशासन पखवाड़ा में निरंतर लोगों के अंदर जागरूकता पैदा करने, अस्पताल में रोगियों को मदद करने, जन जागरण कार्यक्रम, होम आइसोलेशन हुए लोगों का भय दूर करने एवं उन्हें स्वस्थ होने के उपाय बताने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि स्वयं को बचाते हुए सेवा कार्य करें। आवागमन को रोकने और एकत्रीकरण को रोकने का प्रयास करें, पेम्पलेट लगाने और आमजन को नियमित रूप से योग, व्यायाम और प्राणायाम के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्काउट गाइड युवाओं को टीकाकरण सेंटर की पूर्ण जानकारी रखने और आत्मविश्वास और समर्पण से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश स्तर पर स्काउट गाइड संगठन की सेवाओं एवं गतिविधियों के प्रोत्साहन स्वरूप राज्यपाल महोदय ने 7 मण्डलों के मध्य श्रेष्ठतम सेवाओं के लिए चल वैजयंती शील्ड प्रदान किए जाने की घोषणा की। वेबीनार में राज्य संगठन की ओर से स्टेट चीफ कमिश्नर जेसी महान्ति, राज्य सचिव रविनंदन भनोत, राज्य संगठन आयुक्त गाइड शकुंतला वैष्णव, राज्य संगठन आयुक्त स्काउट गोपाराम माली, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बन्ना लाल, 7 मण्डलों के सहायक राज्य संगठन आयुक्त, स्काउट गाइड ऑर्गेनाइजर पाली से डिम्पल दवे, जयपुर से गगनदीप कौर, बीकानेर से ज्योति महात्मा, नागौर से अशफाक मोहम्मद, झुंझुनू से महेश कालावत एवं बांसवाड़ा से दीपेश शर्मा ने भागीदारी की।

ये भी पढ़े :- शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026