विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ। विश्व स्काउट दिवस पर केरू शिक्षण संस्थान में स्काउट के जनक,लार्ड बेडेन पावेल एवं लेडी बेडन पवन के जन्म दिन को धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर जिला सचिव डॉ.बीएल जाखड़, सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पिडीयार ने झंडारोहण कर कार्यक्रम कार्यक्रम की शुरुआत की। डॉ बीएल जाखड़ ने समाज सेवा से अधिक से अधिक जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की बात कही। सहायक राज्य संगठन आयुक्त ने स्काउट के इतिहास की जानकारी देते हुए बेडेन पावेल के सपने को साकार करने की बात कही।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक हनुमान राम चौधरी व प्रिंसिपल पूनम चौधरी ने स्काउट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी कब बुलबुल स्काउट,गाइड,रोवर,रेंजर को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। चौधरी ने बताया कि संस्थान के 50 से अधिक स्काउट गाइड ने तृतीय सोपान व 30 से अधिक राज्य पुरस्कार अवार्ड प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न
इस अवसर पर स्काउट गाइड ने प्रार्थना,प्रतिज्ञा स्काउट नियम व भव्य प्रदर्शनी से कार्यक्रम में समा बांध दिया। कार्यक्रम की इसी कड़ी में श्रमदान का भी आयोजन किया गया। स्काउट गाइड ने विद्यालय परिसर व विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान किया। इस अवसर पर केरू महिला शिक्षण संस्थान के प्राचार्य केपी माथुर,रूपाराम बाल विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बालू राम,सेवदा पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुनीता मेसी,रुपाराम प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य शबनम मलवान ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक स्काउट गाइड आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लोकेश पिड़वा,ज्योति सुथार,राजकुमार जोशी,पवन पटेल,भावना चौधरी,संतोष राजपुरोहित,सीतासोनी,प्रताप सिंह, शिवराज चौहान,अशोक बाघेल, मेघाराम चौधरी,सुरेंद्र चारण, इकबाल खान,खेताराम चौधरी, बीपी सिंह,पप्पू राम,ओम प्रकाश चौधरी,पारस सिंह, तेजाराम,दिव्या, बेबी चौधरी,तरुण प्रजापत,ईश्वर गोदारा,रविंद्र चौधरी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन स्काउट यूनिट लीडर राजकुमार जोशी ने किया।
