कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन।सेन्ट्रल एकेडमी,रातानाडा शाखा में बुधवार को कूडो जापानी मिक्स्ड कॉम्बैट स्पोर्ट्स की बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने येलो, ऑरेंज और ग्रीन बेल्ट के लिए परीक्षा दी और अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।समारोह में बच्चों को बेल्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा मैडम तथा सेंसई अरुणा पटेल, सचिव कुडो राजस्थान ने बच्चों को मोटिवेट कर उनका उत्साह बढ़ाया और निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों के आत्मविश्वास और मेहनत की सराहना करते हुए कहा गया कि कूडो जैसे खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ- साथ आत्मरक्षा की भावना को भी मजबूत करते हैं।

Related posts: