पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया
- प्रोपर्टी विवाद
- पोकरण मेें आई जमीन को लेकर जान की धमकी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया।शहर के एक पूर्व पार्षद को किसी बदमाश ने फोन कर जमीन विवाद को लेकर जान की धमकी दी है। धमकी भरा कॉल वाटसअप के जरिए इंटरनेशनल तरीके से किया गया है। बदमाश ने खुद को रोहित गोदारा बता कर कॉल किया। फिलहाल पुलिस साइबर एक्सपर्ट की मदद लेकर इसकी पड़ताल में जुटी है।
घटना 16 फरवरी की है और मंगलवार को सदर बाजार थाने में इसकी रिपोर्ट दी गई है।
थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि भीतरी शहर के रहने वाले एक पूर्व पार्षद की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई है। 16 फरवरी को किसी बदमाश ने उन्हें वाट्सएप के जरिए इंटरनेशनल कॉलिंग कर जान की धमकी दी। उनकी पोकरण में एक जमीन है,जिस बारे में पोकरण थाने में केस दर्ज होने के साथ ही कोर्ट में भी मामला विचाराधीन है।
मानसिक विमंदित गृह से बालक लापता,केस दर्ज
थानाधिकारी ने बताया कि कॉल करने वाले शख्स ने खुद को रोहित गोदारा होना बताया और जमीन से हटने की बात की। इस इंटरनेशनल कॉलर का पता लगाया जा रहा है। यह रोहित गोदारा था अथवा कोई और इस बारे में गहनता से पड़ताल की जा रही है। साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। फिलहाल केस दर्ज कराया गया है। अग्रिम अनुसंधान जारी है।
