हेलमेट था हाथ में: डंपर की टक्कर से सिर के बल गिरा,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हेलमेट था हाथ में: डंपर की टक्कर से सिर के बल गिरा,मौत। यातायात पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए हेमलेट पहनने की बारबार हिदायत दे रही है। पुलिस और चालान के डर से लोग पहनते भी हैं मगर बाद में सूने स्थान या रोड पर हेलमेट को हाथ में रख कर सफर करते हैं। ऐसे ही एक युवक आज हादसे का शिकार हो गया। हेलमेट उसके हाथ में था,
संभवत: किसी डंपर की टक्कर से नीचे गिरा और सिर फट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आधार कार्ड के जरिए आरंभिक तौर पर की है। शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया है।
बोरानाडा थाने के एएसआई दमा राम ने बताया कि सोमवार की दोपहर में एक युवक बोरानाडा पाल स्थित एक रेस्टारेंट के सामने से निकल रहा था। तब संभवत: किसी डंपर के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई।
हवाला के 77.80 लाख रुपए जब्त चार युवक डिटेन
एएसआई दमाराम के अनुसार मृतक के हाथ में हेलमेट रखा हुआ था। उसके पहने हुए नहीं था। कपड़ों को चैक करने पर जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान आरंभिक तौर पर रिया बिलाड़ा निवासी चैनाराम पुत्र गिरधारीराम के रूप में हुई है। पूर्ण पहचान के प्रयास जारी है। फिलहाल शव को कार्रवाई के लिए एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है।
