Doordrishti News Logo

हवाला के 77.80 लाख रुपए जब्त चार युवक डिटेन

सरदारपुरा इलाके में फ्लैट किराए पर लेकर रह रहा था अहमदाबाद का कारोबारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हवाला के 77.80 लाख रुपए जब्त चार युवक डिटेन। जोधपुर कमिश्नरेट की पश्चिम जिला डीएसटी टीम और सरदारपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हवाला के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। सोमवार दोपहर टीम ने सरदारपुरा सी रोड स्थित एक फ्लैट में छापा मारकर 77.80 लाख रुपए से ज्यादा की नकद राशि जब्त की और अहमदाबाद निवासी एक कारोबारी सहित तीन अन्य युवकों को डिटेन किया है। मामले की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है।

डीएसटी इंचार्ज महेंद्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरदारपुरा थाना क्षेत्र के सी रोड स्थित एक फ्लैट में हवाला के जरिए बड़ी रकम का लेनदेन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फ्लैट पर दबिश दी।

जांच में सामने आया कि यह फ्लैट पंचवटी रेजिडेंसी नरोडा पुलिस थाना कृष्णा नगर अहमदाबाद निवासी दिनेश जायसवाल ने किराए पर ले रखा था। पिछले करीब साढ़े तीन महीनों से वह यहां रहकर हवाला के जरिए पैसों का लेनदेन कर रहा था।

रेलवे रनिंग स्टाफ के परिजनों के लिए लगाया संरक्षा मेला

पुलिस टीम ने मौके से 77 लाख 80 हजार 100 रुपए नकद बरामद किए,जिन्हें जब्त कर लिया गया। दिनेश के साथ ही पुलिस ने सिंधीपुरा पीपाड़ शहर निवासी अब्दुल रहमान,मोगडा विवेक विहार दीपक और 3/एल16 कुड़ी भगतासनी निवासी शिवम को भी डिटेन किया है।

पुलिस इस नेटवर्क की कडिय़ों को खंगाल रही है और यह भी जांच कर रही है कि यह रकम कहां से आई और कहां भेजी जानी थी। जप्त राशि की सूचना आयकर विभाग को भी दे दी गई है,ताकि आर्थिक अपराध के एंगल से भी जांच की जा सके। प्रथम दृष्टया रुपया हवाला कारोबार का बताया गया है।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026