घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे। शहर के रातानाडा स्थित शक्ति कॉलोनी- अगरचंद फतेहचंद कॉलोनी में एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट की गई। मारपीट का वीडियो बनाया और उससे भूखंड पर फर्जी तरीके से साइन करवा पांच लाख रुपए ऐंठ लिए गए। आरोपियों ने बाद में मारपीट का वीडियो वायरल की धमकी दी। पुलिस ने अब नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज जांच आरंभ की है।
नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा
रातानाडा पुलिस ने बताया कि चौपासनी रोड ज्वाला विहार निवासी ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि शक्ति कॉलोनी रातानाडा एवं अगरचंद फतेहचंद कॉलोनी दो जगहों पर उसे सौरभ, निर्मल एवं कौशिक आदि ने मिलकर बंधक बनाया। उसके साथ मारपीट की गई और वीडियो बनाया गया। आरोपियों ने उससे एक भूखंड के जाली दस्तावेजों पर जबरन साइन करवा लिए। आरोपियों वीडियो वायरल करने की धमकीं भी दी। रातानाडा पुलिस ने अब नामजद आरोपियों की तलाश आरंभ की है। आरंभिक तौर मामला आपसी लेन- देन का बताया गया है।
