भाजपा नेता धाणदिया दीनदयाल उपध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा नेता धाणदिया दीनदयाल उपध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का शुभारम्भ करने का निर्णय लिया गया है।

पण्डित दीनदयाल उपध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि

इस अभियान के सफल संचालन हेतु प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार राज्य में प्रशिक्षण टोली का गठन किया गया है। जिला मीडिया प्रभारी डॉ.अजय त्रिवेदी ने बताया कि इस प्रशिक्षण महाअभियान में प्रदेश प्रशिक्षण टोली का प्रदेश सहसंयोजक जोधपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया को नियुक्त किया गया है।

प्रशिक्षण टोली के प्रदेश संयोजक डॉ.मिथिलेश गौतम नियुक्त किये गए हैं। जगदीश धाणदिया को जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल सहित भाजपा नेताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।