पण्डित दीनदयाल उपध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पण्डित दीनदयाल उपध्याय की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बुधवार को जोधपुर शहर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जायेगी।
शहर जिला भाजपा के महामंत्री प्रतिपाल सिंह वालेचा ने बताया कि बुधवार को प्रातः 9.30 बजे प्रताप नगर स्थित पण्डित दीनदयाल पार्क में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी।जिला मीडिया प्रभारी डॉ.अजय त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता,विधायक,जिला पदाधिकारी,मण्डल पदाधिकारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी,महिला मोर्चा की पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष, विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी, पार्षद,पूर्व पार्षद सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगें।
