Doordrishti News Logo

राज्य बजट के सीधा प्रसारण

जोधपुर शहर जिला भाजपा द्वारा देखने व सुनने की व्यवस्था

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),राज्य बजट के सीधा प्रसारण। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जारी किये जाने वाले बजट को कार्यकर्ताओं के साथ देखने व सुनने की व्यवस्था जोधपुर शहर जिला भाजपा द्वारा की गई है।

जोधपुर की दिव्या को राज्यपाल पुरस्कार

संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि लघु उद्योग भारती भवन के सभागार में शहर जिला भाजपा के अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में बजट के सीधे प्रसारण के सुनने व देखने की व्यवस्था की गई है। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता,विधायक व विधायक प्रत्याशी रहे,जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व पदाधिकारी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष व पदाधिकारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष व पदाधिकारी,बूथ अध्यक्ष,विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष व पदाधिकारी, पार्षद,पूर्व पार्षद,पार्षद प्रत्याशी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगें।