जोधपुर की दिव्या को राज्यपाल पुरस्कार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर की दिव्या को राज्यपाल पुरस्कार। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वाधान में राज्य पुरस्कार स्काउट व गाइड रोवर रेंजर पुरस्कार समारोह का आयोजन 9 से 12 फरवरी तक राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के स्टेट ट्रेनिंग सेंटर जगतपुरा जयपुर में किया जा रहा है।केरू शिक्षण संस्थान के निदेशक हनुमान राम चौधरी व कॉलेज प्राचार्या पूनम चौधरी ने बताया कि संस्थान की रेंजर दिव्या जयपुर में राज्य पुरस्कार मे सम्मानित होगी।
सबइंस्पेक्टर व उच्चाधिकारियों को अवकाश नहीं देने के आदेश जारी
उन्होंने बताया कि यह केरू गांव व ब्लॉक के लिए हर्ष का विषय है। इससे दूसरे स्काउट गाइड व विद्यार्थियों में स्काउट के प्रति जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार ने बताया कि जोधपुर जिले के 240 स्काउट गाइड व रोवर रेंजर ने राज्य पुरस्कार अवार्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की। जिला सचिव डॉ बीएल जाखड़ ने केरू शिक्षण संस्थान को बधाई देते हुए अधिक से अधिक स्काउट व गाइड को इससे जुड़कर राष्ट्रपति पुरस्कार तक प्राप्त कर अपने भविष्य उज्जवल बनाने की बात कही। B.Ed शिक्षण संस्थान के प्राचार्य केके माथुर,संस्था प्रधान बालू राम व सुनीता मेसी,सभी विंग के स्काउट यूनिट लीडर राजकुमार जोशी,ज्योति सुथार, लोकेश पिडवा,भावना चौधरी, संतोष राजपुरोहित,सीता सोनी, शिवराज चौहान, खेताराम चौधरी विद्यालय के समस्त स्टाफ ने बधाई दी।
