Doordrishti News Logo

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

अस्पताल लाने के दो घंटे बाद मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संदिग्ध हालात में महिला की मौत। शहर के निकट सालावास स्थित जूनिया बास में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह यहां पर किराए के रूम पर रहती थी। उसे उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाया गया। मगर दो घंटे बाद में उसकी मौत हो गई। पति की तरफ से विवेक विहार थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

बस के इंजन से धुआं निकलते देख यात्रियों में मची अफरातफरी, खिड़कियों से कूदने लगे

पुलिस ने बताया कि मूलत : उत्तरप्रदेश के मथुरा स्थित रामनगर हाल सालावास में जूनिया बास में रहने वाली 26 साल की वर्षा पत्नी प्रेमसिंह को 8 फरवरी की रात में पेटदर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत पर एम्स अस्पताल लाया गया था। दो घंटे बाद उपचार के बीच रात साढ़े 12 बजे उसकी मौत हो गई। उसके पति प्रेमसिह ने इस बारे में मर्ग की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजन को सुपुर्द किया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मृत्यु के कारण का पता लग पाएगा।

Related posts: